नमस्ते Jamui -
संवाद सहयोगी जमुई जमुई में अलग-अलग जगहों पर डीटीओ कुमार अनुज ने वाहनों की जांच की। इस दौरान जमुई और लक्ष्मीपुर इलाके से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे-बड़े सात वाहन चालकों पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया और चालकों को नियम का पालन करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई।
- यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर बरती गई सख्ती
- ओवरलोड वाहनों पर भी चला डीटीओ का डंडा
संवाद सहयोगी, जमुई : जमुई में अलग-अलग जगहों पर डीटीओ कुमार अनुज ने वाहनों की जांच की। इस दौरान जमुई और लक्ष्मीपुर इलाके से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे-बड़े सात वाहन चालकों पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया और चालकों को नियम का पालन करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई।
शहर के कचहरी चौक पर देवघर से पूजा कर लौट रहे कांवरियों से भरे बस की जांच की गई और बस के छत पर बैठे सभी कांवरिया को उतारा गया। उसके बाद बस के कागजात की बारीकी से जांच की गई। बस चालक के पास ड्राईविग लाइसेंस नहीं रहने और यातायात नियम के विरुद्ध बस के छत पर बैठने को लेकर डीटीओ कुमार अनुज द्वारा 18,500 रुपये का फाइन लगाया गया। डीटीओ की कार्रवाई से सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डीटीओ कुमार अनुज ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी जमुई के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिग चलाया गया है। वाहनों से संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है। साथ ही यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती बरतते हुए सात वाहनों से लगभग डेढ़ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि यातायात नियम के विरुद्ध बस की छत पर बैठने और चालक के पास ड्राइविग लाइसेंस नहीं रहने की वजह से कांवरिया बस पर 18,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, बाकी अन्य वाहनों की भी तलाशी ली गई है
Thanyou,
News by Jamui Updates
Published by Jagran

0 Comments
Post a Comment